अमेरिक: कैलिफ़ोर्निया के सीब्राइट स्टेट बीच पर समुद्र की तेज़ और जानलेवा लहरों में एक 10 वर्षीय बच्चा फंस गया।समुद्र की लहरें इतनी विकराल थीं कि किनारे पर मौजूद कई लोग मदद के लिए आगे बढ़े लेकिन लहरों के थपेड़ों के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा.ऐसे मुश्किल वक्त में एक 16 वर्षीय किशोर लाइफगार्ड रायडर विलियम्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उफनती लहरों और खतरनाक रिप करंट के बीच छलांग लगा दी.ऊंची और खतरनाक लहरों से जूझते हुए उसने बच्चे का साथ नहीं छोड़ा और आखिरकार उसे सुरक्षित बाहर निकाल लाए।इस बहादुरी का वीडियो दुनिया भर में वायरल हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस साहस की सराहना करते हुए रायडर को व्हाइट हाउस में सम्मानित करने और उन्हें एक उच्च नागरिक सम्मान से नवाज़ने की घोषणा की है।




