10 साल पहले घर खाली कराने को लेकर हुआ था विवाद, मंत्री और उनके पिता को कोर्ट ने किया बरी

0
irfan ansari

झारखंड: मंत्री इंरफान अंसारी ने मधुपुर में एक मकान खरीदा था. मंत्री इरफान अंसारी द्वारा खरीदे गए मकान में रह रहे किरायेदार मकबुल हुसैन ने मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, फुरकान अंसारी, मुस्तारी खातून एवं सत्तार कराम के खिलाफ गाली-गलौज करते हुए मा’रपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाये थे. दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट में आज गुरुवार को जमीन विवाद से संबंधित मामले में सुनवाई के दौरान मंत्री इरफान अंसारी और उनके पिता फुरकान अंसारी मोहित चौधरी न्यायालय में आज गुरुवार को पेश हुए. नामजद आरोपी में शामिल मंत्री,उनके पिता और सत्तार करम सभी आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया गया है. मामला 10 साल पुराना है,जो की घर खाली कराने को लेकर हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here