रांची : बीती रविवार रात बी.आई.टी मेसरा ओपी थाना क्षेत्र में रामपुरनगर के एक घर में कुछ दरिन्दे घूस आए और नाबालिग से छेडछाड़ शुरू कर दी.नाबालिग की माँ ने विरोध किया तो दरिंदों ने उन्हें पीता और कपडे भी फाड़ डाले. महिला के 2 बेटे जब बचाने आए तो उनपर भी हमला किया गया. माँ की आँख के पास गंभीर चोट आई है, छोटा बीटा भी गंभीर घायल है.सीएम हेमंत सोरेन को जैसे ही सूचना मिली उन्होंने रांची डीसी को मामले में कारवाई का निर्देश जारी कर दिया.रांची डीसी ने सूचित किया”माननीय मुख्यमंत्री महोदय राँची पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सम्बंधित मामलें में बी.आई.टी मेसरा ओ.पी. में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं माँ और बेटी को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु सिविल सर्जन सदर को निर्देश दिए गए हैं।”




