3,169 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट सिंगल रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी

0
train

झारखंड: केन्द्रीय कैबिनेट ने बिहार, झारखंड और प बंगाल में भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट में 3,169 करोड़ रुपये की लागत से सिंगल रेलवे लाइन खंड (177 किलोमीटर) के दोहरीकरण को मंजूरी दी।इस परियोजना से देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम) और तारापीठ (शक्ति पीठ) तक रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। संथाल परगना में विकास को गति मिलेगी।भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 177 किमी की अतिरिक्त बढ़ोतरी,लगभग 441 गाँवों, 28.72 लाख की आबादी और तीन आकांक्षी ज़िलों (बांका, गोड्डा और दुमका) को बेहतर रेल संपर्क होगा.परियोजना खंड से प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों जैसे – देवघर (बाबा बैद्यनाथ धाम) और तारापीठ (शक्ति पीठ) तक रेल कनेक्टिविटी, जिससे देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here