
राँची: यह बेहद शर्मनाक घटना राजस्थान के जयपुर में हुई है जहाँ अपनी बेटी के ऑनलाइन पिता ने गलती से ऑनलाइन क्लास के व्हाटसअप ग्रुप में पोर्न वीडियो शेयर कर दिया। जिसके बाद बवाल मच गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन कमिटी ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से कर दी जो कि छात्रा के पिता पर भारी पड़ गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जयपुर के मुहाना इलाके में कल्याणपुर के सरकारी स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही थी इसी दौरान स्कूल के वॉट्सऐप ग्रुप में बच्चों के मोबाइल पर एक-एक कर 10 अश्लील वीडियो शेयर जो गए। जैसे ही स्कूल के प्रिंसिपल राम प्रसाद चावला इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत मुहाना थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया।
the news mirchi



