पत्‍नी के चरित्र पर पति करता था शक रत को एसिड से किया अटैक

0

 

ranchi:-झारखंड के बोकारों से महिला अत्‍याचार का एक मामला सामने आया है. बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में रविवार रात को एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया. हमले में घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. बताया जाता है कि आरोपी पति पत्‍नी के चरित्र पर संदेह करता था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोदरो गांव में हुई इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई. महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (नावाडीह) पहुंचाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया. स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि महिला तकरीबन 40 प्रतिशत तक झुलस गई है. नावाडीह पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.