रामनवमी पर डोरंडा तुलसी चौक में युवा झारखण्ड”सामाजिक संस्था” द्वारा भव्य स्वागत शिविर का आयोजन,SDO,City SP हुए शामिल

0
ramnavmi

राँची: हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी के शुभ अवसर पर युवा झारखण्ड “सामाजिक संस्था” के तरफ से डोरंडा तुलसी चौक में स्वागत शिविर लगाया गया। जिसमे तमाम डोरंडा के महावीर मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं जुलुस में आए सभी राम भक्तो का चुनरी और पगड़ी पहनकर स्वागत किया गया, साथ ही युवा झारखण्ड के मंच पर राँची शहर के अनुमंडल पदाधिकारी रांची, पुलिस अधीक्षक नगर रांची ,प्रशिक्षु आईपीएस, श्रीमती दीपिका प्रसाद थाना प्रभारी डोरंडा का चुनरी और पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया।रामनवमी पर्व को शांतिपूर्वक, आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में केंद्रीय महावीर मंडल डोरंडा के नेतृत्व में सम्पर्न हुआ।

राँची ज़िला के पुलिस प्रशासन के सभी ड्यूटी में तैनात पदाधिकारी एवं जवान और साथ ही साथ डोरंडा क्षेत्र के तमाम हिंदू मुस्लिम भाइयों का धन्यवाद किया गया।जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित युवा झारखंड के संस्थापक सचीव अरशद कुरैशी, कोषाध्यक्ष असफर खान, समाजसेवी सादिक इस्लाम , वार्ड 45 के पार्षद नसीम ग़द्दी , अभिषेक सिंह , समाजसेवी आतिफ अंसारी(सोनू), पूर्व पार्षद राजकुमार सिंटू, समाजसेवी नदीम मुन्ना, गुड्डू भाई, डोरंडा कब्रिस्तान कमेटी के सेक्रेटरी मोहम्मद जुबेर, आफताब गद्दी, आरिफ हुसैन, तौकीर हुसैन , मो नवाब, रज़ा मोजीब, सोनू जफर, निक्की वर्मा, अनीश ग़द्दी, बबलू पंडित और सभी युवा झारखंड के सदस्य स्वागत में उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here