गढ़वा के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. बुधवार को शुरू हुआ विवाद गुरुवार की शाम अचानक फिर से गहरा गया।गढ़वा एसपी अमन कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी को लाईन हाजिर कर दिया गया है. वहीं इस मामले में दोनों पक्षों से 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 18 वाहनों को भी जब्त किया गया है. इस घटना में 6 पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं.
जिसके बाद गुरुवार को गुरुवार की देर शाम अष्टमी की निकाली गई जुलूस को मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास जाने से रोक दिया। जूलुस पर पत्थरबाजी की गई। पुलिस ने इस दौरान आंसू गैस के गोले दागे।बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर समाचार कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर पुलिस ने लाठी भांज दी। जब पुलिस को बताया गया की पत्रकार हैं, समाचार कवरेज कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने पत्रकार पर लाठी बरसाया।

