तमिलनाडु के नाम पर वायरल हुए वीडियो के मामले के संबंध में लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है। तमिलनाडु और बिहार पुलिस लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। शनिवार (18 मार्च 2023) को यूट्यूबर मनीष कश्यप द्वारा बेतिया के जगदीशपुर थाने में किसी और मामले में सरेंडर किया लेकिन बाद में ईओयू (EOU) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आज मनीष कश्यप को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यूट्यूबर मनीष कश्यप को कोर्ट ने कोर्ट ने 22 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



