रविवार आज सुबह हटिया डैम में एक महिला का शव बरामद किया गया है. मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह कर उसके शव को डैम में फेंक दिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला कि हत्या हुई है या कोई हादसे में मौत के बाद यहाँ फेंका गया है ये अस्पष्ट है। इस बात के खुलासे के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आज सुबह जब कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले तो लोगों ने डैम में तैरते हुए एक शव को देखा. इसके बाद नजदीक जाने पर वह शव एक महिला का निकला. जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी नगड़ी पुलिस को दे दी.



