रांची रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर चढ़कर युवक ने दी सुसाइड की धमकी

0
आज रांची रेलवे स्टेशन में अचानक से अफरा-तफरी मच गई.

यात्रियों की चहल-पहल के बीच एक युवक स्टेशन के निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा.जिसके बाद ही रेलवे स्टेशन पर हंगामा मच गया।

इसकी सूचना मिलते ही आरपीएफ सब इंस्पेक्टर और जीआरपी पुलिस रमेश कुमार मौके पर पहुंचे और काफी मशक्क़त के बाद युवक को नीचे उतारा गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है . सनक चढ़ने पर ब्रिज पर चढ़ गया और सबको परेशान करने लगा. स्टेशन पर जमा लोग युवक को देखने के लिए फुटओवर ब्रिज के पास जमा हो गए थे .

युवक का नाम लक्ष्मण कुमार सिंह है, लेकिन उसने पूछताछ के दौरान अपना नाम लाला सिंह बताया. वह पूर्वी बोकारो में रहता है. मूल रूप से वह गोरखपुर का रहने वाला है. जीआरपी थाने में पूछताछ के दौरान उसकी जेब से पैन कार्ड और एटीएम कार्ड भी निकला.

युवक ने पूछताछ के क्रम में कई मोबाइल नंबर भी बताए. नंबर मिलाने पर एक नंबर उसकी बहन का निकला. बहन से बातचीत करने पर पता चला कि वह अपने बड़े भाई के इलाज के लिए रिम्स आई हुई है. यह छोटा भाई है, जो यहां से अभी कुछ देर पहले ही निकल गया है. उसने बताया कि वह कोई काम नहीं करता है. कभी-कभी सनक होने पर वह अनाप-शनाप हरकत करता रहता है.