झारखण्ड : सारवां थाना क्षेत्र में कल दोपहर डकाय पंचायत अंतर्गत अमराटांड़ फॉरेस्ट विभाग के निर्माणाधीन तरुचिंतन पार्क में बने स्विमिंग पुल में राजेंद्र यादव जी के 2 बच्चों(भाई बहन) के डूब जाने से असमय मौ’त हो गई। पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी से मुआवज़ा राशि प्रदान करने की अपील की है.मामले की सूचना पर स्वास्थ मंत्री इरफान अंसारी ने एक्स पर मामले पर प्रतिक्रिया दी ”सारवां थाना क्षेत्र में स्विमिंग पुल हादसे की घटना अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक है। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं।मामले को मैंने संज्ञान में लिया है। पीड़ित परिजनों को नियमानुसार मुआवज़ा राशि बहुत जल्द प्रदान की जाएगी।ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”




