मात्र 08 घंटे के अंदर लुम्बा उरांव ह’त्याकांड का पर्दाफाश

0
ranchi police

राँची पुलिस ने पिठौरिया थाना क्षेत्र के लुम्बा उरांव हत्या कांड का मात्र 08 घंटे के अंदर उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।गीता देवी पिछले डेढ़ वर्ष से पति को छोड़कर इरफान के साथ रह रही थी। गीता देवी और इरफान अंसारी के बीच पिछले 08 वर्षों से अवैध संबंध थे। मृतक लुम्बा उरांव इसका विरोध करता था। जिसे दोनों ने रास्ते से हटाने की योजना बनाई. मृतक की गतिविधियों पर नजर रखने हेतु पति के कमरे में CCTV कैमरा लगवाया गया था, जिसका एक्सेस गीता और इरफान दोनों के पास था।अमूल कुल पेय व शराब में नशीली दवा व नींद की गोलियाँ मिलाकर मृतक को बेहोश किया गया।इसके बाद मारुति ओमनी कार में उसकी गला दबाकर हत्या की गई।शव को मौवनाजारा-सिमलबेड़ा मार्ग पर फेंक दिया गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह सनसनीखेज ह’त्याकांड सुलझा लिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:

इरफान अंसारी, पिता – जाकरी अंसारी, सा० – पत्तराटोली, कांके, राँची

गीता देवी (मृतक की पत्नी), सा० – मौवनाजारा, राड़हा, पिठौरिया, राँची


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here