आज राजधानी रांची में विश्व आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया यह आयोजन रांची महिला कॉलेज में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड के नए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. साथ ही राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ इस कार्यकर्म में पद्मश्री अशोक भगत और रांची महिला कॉलेज के प्रोफेसर और कई अन्य शामिल हुए. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा की आदिवासी समाज आज भी अपनी परंपरा व अपनी संस्कृति को बचा कर राखी है यह देख बहुत अच्छा लगा.आदिवासी समाज से हमें अभी बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. साथ ही शिक्षा के दृष्टिकोण से भी आगे बढ़ाने की जरुरत सभी बेटी बहने अच्छे से पढ़े और आदिवासी का नाम आगे ले जाये. यहां झारखण्ड में 32 जनजातीय समूह के लोग रहते हैं. आप को बता दे की झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का बतौर राज्यपाल यह पहला कार्यक्रम था.




