हवाई जहाज की यात्रा के दौरान कई कहानियां होती हैं। ये कहानियां वायरल भी हो जाती हैं। कुछ लोग सफर के दौरान लड़ते हैं तो कुछ लोग डांस करते हैं। फिर ऐसी बातों के वीडियो खूब वायरल होते हैं. यहां तक कि ये किस एयरलाइन के प्लेन में हुआ, इसे इतने विस्तार से वायरल किया जाता है कि क्या हुआ था. ऐसी ही एक कहानी वायरल हो रही है। एक महिला ने प्लेन में अपने कपड़े उतार दिए और वह प्लेन में अपने कपड़े उतार कर घूम रही थी। खैर वह यहीं नहीं रुकी उसने क्रू मेंबर्स को मारा और उन पर थूका भी। आइए जानें कि वास्तव में क्या हुआ।हुआ यूं कि अबू धाबी से मुंबई आ रही विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट (यूके-256) में इटली की एक महिला घूमने लगी और वहां हंगामा हो गया। महिला ने क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी की और मारपीट भी करने लगी। विमान के मुंबई में उतरते ही चालक दल के सदस्य की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला का नाम पाओला पेरुसियो है, जो इटली में रहती है। वह विमान में नशे में थी। जांच पूरी होने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसके बाद महिला को जमानत दे दी गयी है.
फ्लाइट के दौरान इकॉनमी क्लास का टिकट होने पर इटली की रहने वाली महिला बिजनेस क्लास में बैठी थी। जब क्रू मेंबर ने उसे अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा तो महिला बदतमीजी करने लगी। उसने चालक दल के सदस्यों में से एक को मुक्का मारा और एक पर थूक दिया। इसके बाद महिला ने अपने कपड़े उतारे और चलने लगी।महिला के इस तरह के व्यवहार से विमान में सनसनी मच गई। इसके बाद कैप्टन के निर्देशानुसार क्रू मेंबर ने महिला को पकड़कर कपड़े पहनाए। विमान के लैंड होने के बाद महिला को पुलिस को सौंप दिया गया।



