TNM’ 15 DEC: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष ने अपनी यह मंशा जाहिर कर दिया है। अंदर से इसकी तैयारी भी चल रही है कि कहां सरकार को घेरना है। सत्र को सफलतापूर्वक आहूत करने के लिये विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो कीअध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित सर्वदलीय बैठक से प्रमुख विपक्षी दल भाजपा शामिल नहीं हुई। आजसू के प्रतिनिधि लंबोदर महतो, निर्दलीय विधायक पूर्व मंत्री सरयू राय और अमित कुमार भी अनुपस्थित रहे। संसदीय कार्यमंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम राज्य से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो सके। बैठक के दौरान अनुपूरक बजट पर दो दिन सामान्य बहस के प्रस्ताव पर मंथन हुआ, लेकिन इस पर सत्र शुरू होने पर कार्य मंत्रण समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद रहे। उन्होंने बैठक के बाद पत्रकारों के सवाल पर कहा कि विपक्ष के हर सवाल का सरकार सदन में जवाब देगी। TNM



