CM से IPL क्रिकेट टीम-मुम्बई इंडियंस के लिए चयनित विकेटकीपर-सह-बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने मुलाकात की

0

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से IPL क्रिकेट टीम-मुम्बई इंडियंस के लिए चयनित विकेटकीपर-सह-बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मालूम हो रॉबिन मिंज को अगस्त 2023 में UK में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बुलाया गया है।सीएम ने मूल रूप से गुमला के रायडीह प्रखंड के एक छोटे से गांव सिलम पंडनटोली के रहने वाले प्रतिभाशाली क्रिकेटर मिंज को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने बेहतर खेल से वह क्रिकेट की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करेंगे और झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगे.मिंज फिलहाल झारखंड की राजधानी स्थित नामकुम के नया टोली में रह रहे हैं. वह झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं, जिनका चयन आईपीएल क्रिकेट के लिए हुआ है.मौके पर विधायक राजेश कच्छप, रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज, मां एलिस मिंज, क्रिकेट कोच चंचल भट्टाचार्य, एसपी गौतम और आसिफ हक मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here