पलामू : मनिता आग तापने के दौरान 50 फीसदी झुलस गई थी। जिसके बाद परिवार द्वारा मनिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन पैसों के अभाव में परिजन उसे घर ले आए।जिसके बाद से मनिता खाट पर लेटी दर्द से तड़प रही है। मनिता की शादी दो साल पहले हुई थी लेकिन पति और ससुराल वालों ने मनिता से नाता तोड़ लिया है। परिजनों द्वारा ससुराल वालों से गुहार लगाने के बाद भी वो इलाज कराने को तैयार नहीं हैं। मनिता की सूचना मिलते ही पलामू डीसी को संवेदनशील सीएम हेमंत सोरेन ने निर्देश जारी करते हुए कहा कृपया उक्त मामले की जांच कर मनिता बहन को चिकित्सा सहायता हेतु सरकारी मदद पहुंचाते हुए सूचित करें। साथ ही जरूरी सभी योजनाओं से मनिता बहन और उनके परिवार को जोड़ते हुए भी सूचित करें।



