नई दिल्ली/पश्चिम सिंहभूम: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक राहुल गांधी ने आज नई दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित CRPF मेस में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मुलाकात की। बता दें कि झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनके पैर का अम्प्यूटेशन (काटना) करना पड़ा।




