पश्चिमी सिंहभूम : 8 सरकारी आवासीय विद्यालयों में SCA से Virtual Reality Lab का अधिष्ठापन कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का सार्थक कार्य प्रारंभ

0

पश्चिमी सिंहभूम: जिले के 8 सरकारी आवासीय विद्यालयों में SCA से Virtual Reality Lab का अधिष्ठापन कर बच्चों को ई लर्निंग तहत आभासी वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का सार्थक कार्य प्रारंभ किया गया है। यह VR Lab विद्यार्थियों को ज्ञान अर्जित करने के अंतराल को कम कर शिक्षकों को भी शिक्षा गतिविधियों हेतु एक नया आयाम प्रदान करती है। नई तकनीक के माध्यम से विषय वस्तु आधारित संपूर्ण सामग्री कवरेज प्रदान करने के तहत व्यवहारिक प्रैक्टिकल मटेरियल तथा 3D व्यूअ में 100 अध्याय आधारित 500 से अधिक एनिमेटेड प्रयोगों को इसमें शामिल किया गया है।जिसमें जैक बोर्ड एवं एनसीईआरटी आधारित कक्षा 5 से 10 तक के विज्ञान सहित ऐतिहासिक, पर्यटन आदि विषय वस्तुओं को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here