East Singhbhum:उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने अनाथ सोमवारी सबर का अभिभावक बनकर संत जोसेफ स्कूल में कक्षा 1 में नामांकन कराया।सोमवारी के प्रति उपायुक्त विशेष स्नेह रखती हैं।इस मौके पर उन्होंने कहा कि सोमवारी का भविष्य उज्ज्वल हो,इसे दुनिया की सारी खुशियां भगवान दें ऐसी कामना है।



