पश्चिमी सिंहभूम: नक्सल मुठभेड़ के दौरान झारखण्ड जगुआर के दो जवान के शहीद होने पर सीएम ने जताया शोक

0

पश्चिमी सिंहभूम में चाईबासा जिले के टोटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार ने शहीद हो गए. जानकारी के मुताबिक़ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ भाकपा माओवादी संगठन के मिसिर बेसरा दस्ते से हुई थी.सूचना मिलने पर झारखण्ड सीएम ने जताया शोक है. सीएम ने ट्वीट किया ”पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल मुठभेड़ के दौरान झारखण्ड जगुआर के दो जवान, अमित तिवारी जी और गौतम कुमार जी के शहीद होने की दुःखद सूचना मिली। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। अमर वीर शहीदों के अदम्य साहस और वीरता को शत-शत नमन।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here