रांची स्थित मौसम केंद्र ने सोमवार (1 अप्रैल) को स्पेशल बुलेटिन जारी कर बताया है कि झारखंड के कई जिलों में लू चलेगी.अप्रैल का महीना शुरू होते ही गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी कर दी है.मौसम विभाग का कहना है कि सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं लू चलेगी.कोल्हान प्रमंडल के 3 जिलों में 4-5 अप्रैल 2024 को लू चलने की चेतावनी दी गई है. इससे पहले 30 और 31 मार्च को झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई आंधी-पानी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था.



