राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर लोकसभा में हुई 10 घंटे की बहस पर कई राजनीतिक नेताओं और सार्वजनिक हस्तियों ने प्रतिक्रिया दी। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सरकार पर कटाक्ष किया।विशाल ददलानी ने कहा ‘हेलो भाइयों और बहनों, बड़ी खुशखबरी की बात है आपके लिए। कल हमारे पार्लियामेंट ने, इंडिया के पार्लियामेंट ने, 10 घंटे वंदे मातरम पर बहस की। वंदे मातरम जो कि एक मशहूर और चहेता देश गीत है, जो कि बंकिम चंद्र चटर्जी ने लिखा है, लोग इसे बहुत चाहते हैं, इस पर बहस हुई पार्लियामेंट में।’विशाल ददलानी के वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी ‘और इस बहस की वजह से, मैं आपको बता दूं, इंडिया की बेरोजगारी का प्रॉब्लम सॉल्व हो गया, इंडिगो वाली प्रॉब्लम सॉल्व हो गई। एयर पॉल्यूशन की प्रॉब्लम सॉल्व हो गई है। इमैजिन। 10 घंटे एक पोएम (कविता) पर डिबेट हुई है। इन बातों का जिक्र तक नहीं हुआ लेकिन ये बातें सब डिबेट की वजह से सॉल्व हो गई हैं। ये डिबेट जो आपके टैक्स के पैसों का, एक मिनट पार्लियामेंट में 2.5 लाख रुपये कॉस्ट करता है। 10 घंटे मतलब 600 मिनट। काउंट कीजिए।’




