इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का समापन होने के बाद अब कई क्रिकेट दिग्गज और एक्सपर्ट इस सीजन के हीरो और जीरो खिलाड़ियों पर अपनी राय फैंस के सामने रख रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी एक वीडियो के जरिए आईपीएल 2020 के फ्लॉप खिलाड़ियों के बारे में फैंस से अपनी राय साझा की है। हालांकि इस दौरान सहवाग की जुबान फिसल गई और उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को 10 करोड़ की चीयरलीडर कह दिया।इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में मैक्सवेल की खराब प्रदर्शन की वजह से मजाकिया लहजे में किए गए कमेंट में वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें “10 करोड़ का चीयरलीडर” कहा है। सहवाग ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जहां उन्होंने आईपीएल 2020 के उन खिलाड़ियों को चुना है, जिन्होंने अच्छा और खराब प्रदर्शन किया है। इसी दौरान वीरेंद्र सहवाग ने मैक्सवेल पर भी निशाना साधा है। वीरेंद्र सहवाग कहा, “ग्लेन मैक्सवेल। यह 10 करोड़ का चीयरलीडर पंजाब के लिए महंगा साबित हुआ और पिछले कुछ सत्रों में काम करने का उनका रिकॉर्ड खराब रहा है, लेकिन इस सीजन में वह नए चरम पर पहुंच गए।” कायदे से वीरेंद्र सहवाग की ये बात सही भी है,क्योंकि उनको किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम पर आइपीएल 2020 के लिए खरीदा था, लेकिन उन्होंने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया।आईपीएल से ठीक पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दमदार शतक लगाने के बाद आइपीएल में उतरे ग्लेन मैक्सवेल आइपीएल 2020 में पंजाब के लिए एक छक्का तक नहीं लगा पाए। मैक्सवेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए 13 मैचों में 108 रन बनाए। बतौर गेंदबाज भी वे सफल नहीं हुए। ऐसे में सहवाग ने कहा है कि उनके लिए ये अत्यधिक भुगतान वाली छुट्टियां रहीं। सहवाग ने पंजाब के कप्तान केएल राहुल की तारीफ की है, क्योंकि उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। ranjana



