उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. इसे देख और सुनकर लोग हैरान हो गए. दरअसल, एक शादीशुदा महिला प्रेमी से शादी की अर्जी लेकर कोतवाली पहुंची और सीओ के सामने हंगामा करने लगी.वीडियो हमीरपुर में थाने का है।वीडियो में महिला कहती नजर आ रही है ”दो शादी करेंगे हम, दो शादी….”। महिला की शादी फरवरी 2018 में हुई है और अब प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।महिला बसेला गांव निवासी अनिल शर्मा की पत्नी है जिसका नाम काजल शर्मा है। काजल ने कहा कि 18 फरवरी 2022 को उसकी शादी हुई थी। अब वह अपने प्रेमी गुड्डू के साथ जाना चाहतीं हैं। सीओ महिला को समझा रहे थे, कि तभी वह अचानक उत्तेजित हो गईं। जमकर शोरशराबा करते हुए कुर्सियां पटकने लगीं। जमीन पर हाथ मारने लगी।



