उत्तराखंड | हरिद्वार, उत्तराखंड के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में 6 लोगों की मौ’त, करीब 30 घायल हो गए.हरिद्वार SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा- मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। इन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन 6 लोगों की मौत हो गई। बाकी का इलाज चल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना को लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। झारखण्ड राज्यपाल संतोष गंगवार ने एक्स पर दुःख व्यक्त किया ”हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है।मैं दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ तथा घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”



