रांची:ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जनता दरबार में सुनी जनता की फरियाद

0
dipika panday singh

आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, रांची में आयोजित जनता दरबार मे ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। मंत्री का कहना है कि हर नागरिक की समस्या को पूरे संवेदनशीलता के साथ सुना गया न कोई भेदभाव, न कोई टालमटोल। संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए गए ताकि समाधान सिर्फ आश्वासन न रहे, बल्कि एक ठोस कार्रवाई में बदले।हमारा उद्देश्य साफ है झारखंड की जनता को लालफीताशाही, अनावश्यक जटिलताओं और उपेक्षा की बेड़ियों से मुक्त करना।हम एक ऐसा प्रशासन देना चाहते हैं जो सुलभ हो, जवाबदेह हो और सबसे बढ़कर मानवीय हो।जनता का भरोसा ही हमारी असली ताकत है, और उसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य नहीं, हमारा धर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here