US-Israel-Iran War: ओमान की खाड़ी में मिसाइल ह*मले,बिहार के कैप्टन की मौ*त

0
Captain Ashish Kumar

US-Israel-Iran War: ओमान की खाड़ी में एक ऑयल टैंकर पर मिसाइल हमले में बिहार के बेतिया निवासी मर्चेंट नेवी कैप्टन आशीष कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। वे ‘स्काई-लाइट’ नामक तेल टैंकर पर तैनात थे।हमले के समय आशीष जहाज के इंजन रूम में थे। मिसाइल टकराने के बाद वहां भीषण आग लग गई, जिसमें झुलसकर उनकी मौत हो गई। शुरुआत में उन्हें लापता बताया गया था, लेकिन बाद में ईमेल के जरिए उनके निधन की पुष्टि हुई।आशीष बेतिया के शिक्षक नगर के रहने वाले थे। उनके पिता अशोक कुमार वकील हैं और मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। पत्नी अंशु कुमारी रो-रोकर बुरा हाल है,उनका एक 5 वर्षीय बेटा दक्ष भी है।आशीष ने 20 जनवरी 2026 को मर्चेंट नेवी जॉइन की थी। उनकी पहली पोस्टिंग दुबई में हुई थी और 22 फरवरी को उन्होंने ‘स्काई-लाइट’ टैंकर जॉइन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here