बिहार के सीएम नितीश कुमार ने एक्स पर जानकारी दी कि उन्होंने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इससे पहले उन्होंने एक्स पर आज लिखा”संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।”
गृह मंत्री अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया ”श्री @NitishKumar जी ने बिहार से राज्यसभा सदस्य का आज नामांकन भरा है।
बीते दो दशकों से बिहार की जनता के कल्याण के लिए आपकी प्रतिबद्धता और समर्पित नेतृत्व ने प्रदेश को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। जनसेवा का आपका व्यापक अनुभव तथा नीति-निर्माण की गहरी समझ राज्यसभा की कार्यवाही को और अधिक प्रभावी बनाएगी। आपकी गरिमामयी उपस्थिति से NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को और भी मजबूती मिलेगी।”




