LGBTQIA+ पर सद्गुरु के विचार सुन भड़कीं उर्फी (urfi javed)

0

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद (urfi javed) एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहीं हैं। इस बार उर्फी आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक, जगदीश ‘जग्गी’ वासुदेव, जिन्हें सद्गुरु के नाम से भी जाना जाता है, की निंदा करने के लिए सुर्खियां बटोर रहीं हैं।ट्विटर पर जावेद ने एक क्लिप साझा की जिसमें सद्गुरु को LGBTQIA+ समुदाय पर उनके विचारों पर चर्चा करते हुए देखा जा सकता है। सद्गुरु के मुताबिक LGBTQ समुदाय एक कैंपेन का हिस्सा है, जहां लोग नेचर को चुनौती दे रहे हैं। ये लोग अपने एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं और ये इस तरह का कैंपेन जो अब हर जगह फैल रहा है।क्लिप में सद्गुरु कहते हैं ”इस तरह के लोगों (LGBTQIA+ समुदाय से संबंधित लोग) का प्रतिशत बहुत कम होगा। लेकिन दुनिया भर में चल रहे एक पूरे अभियान के कारण, उन लोगों की संख्या बड़ी हो गई है…जितनी होनी चाहिए उससे कहीं अधिक बड़ी हो गई है।दुनिया भर में एक अभियान चल रहा है। मैं कह रहा हूं कि अभियान बंद होना चाहिए।”
इस क्लिप को शेयर कर उर्फी (urfi javed) कहती हैं ”इस तरह के प्रोपेगैंडा को बढ़ावा नहीं देना चाहिए, LGBTQ समुदाय को हमारे समर्थन की जरूरत है। सदियों से लोगों को अपनी सेक्सुएलिटी को छिपाने के लिए, किसी और के होने का नाटक करने के लिए मजबूर किया गया। हमें हर किसी को यह बताने के लिए इन अभियानों, परेडों की आवश्यकता है – खुद की तरह होना ठीक है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसे प्यार करना चुनते हैं, आपको स्वीकार किया जाता है।”सद्गुरू के विचारों पर हंसते हुए उर्फी (urfi javed) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “जो कोई भी इस धर्मगुरू को फॉलो करता है, कृपया मुझे अनफ़ॉलो करें. तो, LGBTQ वास्तव में उनके अनुसार एक अभियान है. यह सही भी है, क्योंकि अभियान में शामिल लोग अपने इंट्रेस्ट और ओरियंटेशन के बारे में खुलकर और जोर-शोर से बात कर रहे हैं. LGBTQ समुदाय बहुत छोटा नहीं है, लेकिन आपका दिमाग जरूर छोटा है.”

इसे भी पढ़े : भाजपा नेता की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस के समन पर आज उर्फी पहुंची पुलिस स्टेशन

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here