UPSC Result 2025 पर बवाल, 301वीं रैंक पर यूपी और बिहार की दो आकांक्षा सिंह का दावा

0
akansha singh

UPSC Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम के बाद 301वीं रैंक को लेकर दो अलग-अलग आकांक्षा सिंह ने दावा किया है, जिससे सोशल मीडिया और कोचिंग सर्किलों में चर्चा तेज हो गई है।पहला दावा बिहार के कुख्यात बाहुबली रहे Brahmeshwar Singh Mukhiya की पोती की ओर से किया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 301वीं रैंक हासिल करने का दावा किया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह भी यही रैंक अपना बता रही हैं।

विवाद उस समय और गहरा गया जब सोशल मीडिया पर दोनों के एडमिट कार्ड के QR कोड स्कैन किए जाने की बात सामने आई। दावा किया जा रहा है कि ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के एडमिट कार्ड का QR कोड स्कैन करने पर जो रोल नंबर सामने आ रहा है, वह UPSC के जारी परिणाम में दिखाई नहीं देता। इसके बाद कई लोगों ने इस दावे पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।इसी बीच कुछ लोगों का कहना है कि ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती का नाम 301वीं नहीं बल्कि 454वीं रैंक पर हो सकता है, क्योंकि उस रैंक पर भी आकांक्षा सिंह नाम की एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है। हालांकि 454वीं रैंक पर अरवल (बिहार) की आकांक्षा सिंह ने अपना दावा किया है।

उधर, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) की आकांक्षा सिंह ने अपने ऊपर उठ रहे सवालों को लेकर एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्होंने ही 301वीं रैंक हासिल की है और उनके पास इससे जुड़े सभी आधिकारिक दस्तावेज मौजूद हैं।फिलहाल इस पूरे मामले पर UPSC की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और लोग आयोग से स्पष्टता की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here