हजारीबाग बड़कागाँव के नापो में गुरुवार की रात तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 2 की मौत,6 घायल हो गए, जिसको लेकर ग्रामीणों में गुस्सा फूट गया, शुक्रवार को बड़कागांव मुख्य चौक पर धरना देकर प्रदर्शन भी किया।पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद ने मामले को लेकर भाजपा और आजसू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को एक्स पे अम्बा प्रसाद लिखती हैं “बड़कागाँव के नापो मे बड़कागाँव के बीजेपी विधायक के दाहिने हाथ बोले जाने वाले ने कई अपराधियों के साथ अपने ही स्कॉर्पियो मे पुलिस का बोर्ड लगाकर 2 लोगो की निर्मम हत्या कर 6 लोगो को गंभीर रूप से घायल कर दिया । सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के साथ देर रात तक कई जायज माँगो के साथ जिला प्रशासन पे दबाव बनाया और पीड़ित परिवार की जायज मांगो को जिला प्रशासन से सुनिश्चित कराया ।”
अम्बा प्रसाद ने एक और पोस्ट में लिखा, “बड़कागाँव के नापो में हुए हत्याकांड में जिनका नाम आ रहा है और जिनकी गाड़ी पकड़ाई है, वे AJSU पार्टी के हजारीबाग के जिला अध्यक्ष है , और बड़कागाँव के BJP विधायक और आजसू पार्टी की सहयोगी संगठन आखिल झारखण्ड श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री रोशन लाल चौधरी जी के बहुत ही खास और ‘दाहिना हाथ’ बोले जाने वाले हैं। साथ ही, BJP विधायक और और आजसू पार्टी के सहयोगी संगठन आखिल झारखण्ड श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री रौशन लाल चौधरी जी के अपने सगे भाई AJSU पार्टी से सांसद CP चौधरी जी और अपने सगे भतीजे, AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो जी के भी बहुत ही खास है और भी जो साथ मे इस हत्याकांड मे शामिल है वो भी उनके ही समर्थक है ।अब बड़कागाँव के वर्तमान विधायक और सांसद ने किनको शरण दी है और किस लिए?? यह सोचना चाहिए। क्या बड़कागाँव सुरक्षित हाथों में है?”




