जमशेदपुर:अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण अब भारत में घरेलू LPG गैस सिलेंडर बढ़ चुके हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश के सभी बड़े शहरों में बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की है।नई दरें सात मार्च से देश भर में लागू हो गई हैं. जमशेदपुर में घरेलू सिलेंडर की कीमत अब 892.50 रुपये की बजाय 952.50 रुपये हो गई है .इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़ाकर 913 रुपये कर दी गई है।मुंबई में LPG सिलेंडर के नए रेट 912 रुपये और 50 पैसे, कोलकाता में 939 रुपये और चेन्नई में 928 रुपये और पचास पैसे होंगे।IOCL के अनुसार, कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के रेट में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।




