UP: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटने से 19 की मौत

0

कासगंज, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलट गई. ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने तालाब से लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। दोपहर 12 बजे तक 15 शव निकाले जा चुके थे। इसके बाद चार शव और बरामद हुए। मृतकों की संख्या बढ़कर 19 तक पहुंची है। अभी और संख्या बढ़ने का अनुमान है। हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।DM सुधा वर्मा ने बताया, “ट्रॉली में करीब 25-30 लोग सवार थे। गांव वालों ने समय से सभी को बाहर निकाला है…. शासन ने निर्णय लिया है कि मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। जांच अभी भी जारी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here