केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह: झामुमो के लोगों की करतूत से देश की छवि हुई खराब

0
dhullu mahto

झारखंड: पार्टी उम्मीदवार ढुल्लू महतो के लिए बोकारो में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए, केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने झारखंड को रघुबर दास, बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा के रूप में तीन मुख्यमंत्री दिए हैं, और कोई भी उन पर उंगली नहीं उठा सकता है। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं.उन्होंने कहा कि अगर पार्टी का कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में पकड़ा गया तो उसकी पार्टी में कोई जगह नहीं होगी और उसे जेल में डाल दिया जायेगा.राजनाथ सिंह ने कहा आज झामुमो के लोगों की करतूत से देश की छवि खराब हुई है.आज यहां के भ्रष्टाचार के चर्चे हर जगह पर है. अटल जी के नेतृत्व में 6 साल तक हमारी सरकार केंद्र में रही. लेकिन हमारे किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का दाग तक नहीं लगा. मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार 10 साल तक चली हमारे किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक दाग तक नहीं है.इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल लाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, लोकसभा प्रत्याशी Dhullu Mahto, बोकारो के स्थानीय विधायक बिरंची नारायण, भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही, लोकसभा प्रभारी सुरेश साव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here