राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि.

0
RAJIV GANDHI

आज ( 21MAY) को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्य तिथि हैं। दिल्ली में उनकी समाधि वीर भूमि पर हर साल उनका परिवार, कांग्रेस और विपक्ष के वरिष्ठ नेता उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी,प्रियंका गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर वीर भूमि पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।वही भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें मेरी श्रद्धांजलि।” 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवतः दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं जिन्होंने सरकार का नेतृत्व किया है।राजीव गाँधी 31 अक्टूबर 1984 को अपनी मां की क्रूर हत्या के बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री बने थे। और राष्ट्रीय जिम्मेदारी को अच्छे से निर्वहन किया था।राजीव गांधी की मौत तमिलनाडु में प्रचार के दौरान 1991 में एक बम विस्फोट में हुई थी। 32 साल पहले 21 मई को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में उनकी हत्या की गई थी। श्रीपेरंबुदूर में एक चुनावी रैली के दौरान महिला ने राजीव गांधी के पैर छुए और उसके बाद छिपाकर लाई आरडीएक्स से विस्फोट कर दिया राजीव गांधी की जब हत्या हुई, तब उनकी उम्र 46 साल थी। हत्या करने वाले की पहचान श्रीलंका के जाफना के थेनमोझी राजरत्नम उर्फ धनु के रूप में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here