ऊर्जाविभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाशकुमार को md jbvnl का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं झारखंड कैडर के 2009 बैच के दो IPS अधिकारी इंद्रजीत महथा और संजय रंजन सिंह को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार द्वारा दो आईपीएस अफसरों को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति तो दे दी गई है.इंद्रजीत महथा को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी एसटीएफ झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है. जबकि संजय रंजन सिंह को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए डीआईजी झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है. लेकिन आईपीएस अफसर संजीव कुमार को प्रमोशन ना देने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाए हैं .भाजपा नेता मरांडी ने एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा ”अफसरों का सपना ऊंचा से ऊंचा पद पाने का होता है। लेकिन धनबाद में वो कौन सी “माया” है कि सरकार ने वहां के एसएसपी को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति नहीं दी? 2009 बैच के तीन पदाधिकारियों की डीआईजी रैंक में प्रोन्नति होनी थी। बड़े अफसर बताते हैं कि दो अधिकारियों को छह माह तक इसलिए प्रोन्नति नहीं दी जा रही थी, ताकि एसएसपी धनबाद का तबादला प्रभावित ना हो। दो अफसर लंबे समय तक तयशुदा प्रोन्नति के अधिकार से वंचित रहे। धनबाद की माया का सरकार पर इतना प्रभाव है, यह प्रोन्नति रोकने के फैसले से समझी जा सकती है।ध्यान रहे हेमंत सोरेन जी, पब्लिक सबकुछ देख समझ रही है।”



