रांची: अवैध खनन मामले की जांच में एजेंसी के साथ सहयोग नहीं करने पर ईडी ने बुधवार को साहिबगंज पत्थर खदान के मालिक कृष्णा साहा को गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिन पहले अवैध खनन में लगे दो मजदूरों की मौत के बाद ईडी ने बुधवार को साहा को तलब किया था। खदानें उसके स्वामित्व में हैं।साहेबंगज में अवैध खनन की जांच कर रही ईडी के की जांच में खुलासा हुआ है की कृष्णा साहा ने करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की है. अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा और कृष्ण कुमार साहा के एक साथ कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है.कृष्ण साहा द्वारा पंकज मिश्रा को 25 लाख रुपये से ज्यादा नकद दिए जाने की बात सामने आई है.पंकज मिश्रा के अकाउंट नंबर 23420100000444 में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किये जाने की भी बात सामने आई है.कृष्ण साहा ने अपने और अपनी कंपनी के विभिन बैंक एकाउंट से 19 करोड़ से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग की. जो की अवैध खनन से अर्जित किये गए थे.



