झारखण्ड पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के भुईयां गुरहा गांव स्थित एक घर से चार किलो गांजा व देसी कट्टा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है.पांकी थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि पलामू एसपी के द्वारा मिली सूचना पर छापामारी की गई. छापामारी के दौरान पकड़े गए.पीपराटांड़ थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में चार किलो गांजा व देसी कट्टा के साथ दो अपराधी को पकड़ा गया .पकड़े गए दोनों प्रभाकर पांडेय व शिपू पांडेय है . पलामू पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की फिर जेल भेज दिया गया .उन दोनों के पास से चार किलो गांजा व 2 देसी कट्टा और चार मोबाइल फोन व एक बाइक पुलिस ने जब्त की है.




