पटना : मोदी राज में मंत्री बने ललन सिंह ने मंगलवार(11JUN )को केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के रूप में अपना पद ग्रहण किया.उनके साथ विभाग के राज्यमंत्रियों ने भी अपने पदभार संभाले हैं. चार बार से लोकसभा सदस्य ललन सिंह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं.ललन सिंह ने भी 9 जून नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद अन्य मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी.जिसमे ललन सिंह का भी नाम था. मोदी मंत्रिमंडल में उन्हें केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री के साथ पंचायती राज मंत्री का भी जिम्मा सौपा है. ललन सिंह के मंत्री पद संभालने पर विभाग के वरिष्ठ कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. बता दे की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोर टीम का हिस्सा हैं ललन सिंह और पार्टी की अहम रणनीतियों और निर्णयों में शामिल रहते हैं. मुंगेर से तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले ललन सिंह को जदयू कोटे से केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. इस बार बिहार से कुल 8 मंत्री बने हैं. ललन सिंह मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल मंत्रालय, चिराग पासवान फूड प्रोसेसिंग एंड इंडस्ट्रीज मंत्रालय , जीतन राम मांझी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, और अन्य मंत्रियो भी अपने-अपने विभाग का जिम्मा संभाल चुके हैं.




