बिहार: वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक ने भीड़ को कुचला, 12 की मौत, कई घायल, पीएम मोदी ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

0

बिहार के वैशाली जिले में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने भीड़ में घुसकर बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है. वैशाली जिले के महनार टोले में यह हादसा हुआ.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के जीवित परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.भुइयां बाबा की पूजा के लिए न्योता देने के लिए सड़क किनारे जब गांव के लोग पीपल के पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे, उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने भीड़ को रौंद दिया. दुर्घटना की सूचना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, सीएम नीतीश सहित कई लोगों ने दुख जताया है.प्रधानमंत्री ने हादसे में घायल सभी लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here