हाईवे पर सफर,मदर डेयरी और अमूल दूध अब और भी मंहगा

0
milk

अब हाईवे का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को सोमवार से अधिक भुगतान करना होगा.NHAI ने टोल टैक्स 5% बढ़ा दिया है. हाईवे उपयोगकर्ता शुल्क का वार्षिक संशोधन पहले 1 अप्रैल से लागू किया जाना था लेकिन भारत के चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के बाद लागू करने कहा था.वहीं दूसरी तरफ मदर डेयरी और अमूल ने दूध की कीमत में दो रूपए की बढ़ोतरी कर दी है.मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर बाधा दी है. नई कीमतें सोमवार, 3 जून, 2024 से प्रभावी हो गई हैं।अब भैंस का दूध 72 रुपये और गाय का दूध 58 रुपये प्रति लीटर, जबकि थोक में बेचा जाने वाला दूध(टोकन दूध) 54 रुपये प्रति लीटर बेचा जाएगा।वहीं अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये/लीटर ,अमूल टी स्पेशल की प्रति लीटर कीमत 64 रुपये ,अमूल शक्ति की कीमत 62 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. अमूल भैंस के दूध की 500 एमएल की थैली अब 37 रुपये और एक लीटर वाले पैक की कीमत 73 रुपये हो गई है। नई कीमतें आज यानी सोमवार से लागू हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here