रांची रेलवे स्टेशन से एक लड़की को अगवा करने वाला युवक को RPF ने किया गिरफ्तार. आरोपी युवक उपेंद्र कुमार के नाम से जाना जाता है. इस संबंध में RPF ने बताया है कि 29 मई को बिहार के गया जिले से एक युवक मानसिक रूप से बीमार अपनी बहन का इलाज कराने के लिए रांची के कांके इलाज के लिए आये थे, इलाज कराने के बाद घर लौटने के लिए रांची रेलवे स्टेशन आया। रांची स्टेशन पर युवक ने अपनी बहन को टिकट काउंटर के पास बैठाकर खाना लाने के लिए बाहर चला गया। जब थोड़ी देर बाद खाना ले कर लौटा तो उसने अपनी बहन को वहां नही पाया। पहले तो उसने पुरे स्टेशन में खोजा नही मिली फिर हर मन कर इसकी शिकायत GRF थाना रांची में की। GRF रांची ने शिकायत दर्ज की धारा 366 के तहत कांड संख्या 12/24 दर्ज किया। और युवक की खोज बिन चालू कर दी.फिर रेलवे जाकर CCTV खंगाली तो बीमार यूवती को एक लड़के के साथ जाते दिखी.और पुलिस ने खोज बिन चालू कर दी. इसी बेच 1 जून की सुबह यूवती अपना गांव पहुंच गयी।इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी की तलाश जारी राखी .और इसी बीच आरोपी रांची स्टेशन में ही आज सुबह (3जुन) को नजर आया.और RPF ने किया गिरफ्तार कर लिया.युवक रामनगर थाना नामकुम का रहने वाला है। युवक का आयु 50 साल है .पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.




