TRAIN: झारखंड से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन,

0

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की दर्शन के लिए जाने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं जा रहे है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से होते हुए तीन आस्था स्पेशल ट्रेन चलाएगी। पहली आस्था स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी को खड़गपुर से अयोध्या भाया टाटानगर होकर चलेगी। दूसरी ट्रेन 2 मार्च को टाटानगर हाेते हुए खड़गपुर से अयोध्या जाएगी।और तीसरी आस्था स्पेशल ट्रेन 3 मार्च को मेचेदा से अयोध्या के बीच टाटानगर होते हुए जाएगी।रेलवे ने ट्रेन नंबर 08026 खड़गपुर अयोध्या भाया टाटानगर आस्था स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 फरवरी और 2 मार्च को करेगी। वहीं वापसी में अयोध्या खड़गपुर भाया टाटानगर आस्था स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 फरवरी और 4 मार्च को होगा। ट्रेन नंबर 08026 खड़गपुर अयोध्या भाया टाटानगर आस्था स्पेशल ट्रेन 25 फरवरी और 2 मार्च की शाम 07:30 बजे खड़गपुर स्टेशन से खुलेगी और टाटानगर रात 09:45 बजे पहुंचेगी और अयोध्या दूसरे दिन दोपहर 03:30 बजे पहुंचेगी।वहीं, वापसी में अयोध्या खड़गपुर भाया टाटानगर आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या स्टेशन से 27 फरवरी और 4 मार्च की रात 08 बजे रवाना होगी और टाटानगर दूसरे दिन दोपहर 12:20 बजे और खड़गपुर स्टेशन दोपहर 03 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 स्लीपर कोच लगे होंगे और यह ट्रेन 893 किलोमीटर की दुरी 20 घंटे में पुरी करेगी।रेलवे 3 मार्च को ट्रेन नंबर 08027 मेचेदा अयोध्या भाया टाटानगर आस्था स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगी। वहीं, वापसी में अयोध्या मेचेदा भाया टाटानगर आस्था स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 मार्च को होगा। ट्रेन नंबर 08027 मेचेदा अयोध्या भाया टाटानगर आस्था स्पेशल ट्रेन 3 मार्च को मेचेदा स्टेशन से रात 07:40 बजे रवाना होगी और टाटानगर रात 12:45 बजे पहुंचेगी।अयोध्या दूसरे दिन शाम 05:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या मेचेदा भाया टाटानगर आस्था स्पेशल ट्रेन 5 मार्च की रात 08:35 बजे खुलेगी और टाटानगर दूसरे दिन दोपहर 12:20 बजे और मेचेदा शाम 06 बजे पहुंचेगी।इसकी अधिसूचना दक्षिण पूर्व रेलवे के डिप्टी चीफ ट्रॉसपोटेशन मैनेजर कौशिक मुखर्जी ने जारी कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here