रांची : केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार जितेंद्र सिंह को केंद्रीय सचिव सह रांची महानगर प्रभारी मनोनीत किया गया।बता दें क़ि हाल ही में आजसू का दामन थामते हुए जितेंद्र सिंह ने 18 फरवरी को अरगोड़ा मैदान में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में आजसू पार्टी ज्वाइन किया था। जितेंद्र सिंह समाजसेवी भी है। वे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहते हैं. इसके अलावा वह 2009 में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी हटिया विधानसभा सीट से चुनाव में खड़े हुए थे।



