मुंबई : बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जिन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाकर फैन्स के दिलों में घर बना लिया है। शाहरुख के प्रशंसकों की संख्या न केवल भारत में बल्कि समंदर के पार भी बहुत बड़ी है। कई सालों से एक्टिंग से दूर शाहरुख फिल्म ‘पठान’ में अपने फैन्स से रूबरू होंगे। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म विवादों में घिर गई। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को लेकर कई राज्यों-शहरों में लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीँ दूसरी तरफ फैन्स बेसब्री से ‘पठान’ के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।शाहरुख आखिरी बार पर्दे पर 2019 में नजर आए थे।लंबे ब्रेक के बाद लोग बॉलीवुड के ‘बादशाह’ को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।इसी बीच भारत के साथ दुबई में भी पठान का डंका बज रहा है। पठान के क्रेज को देखते हुए दुबई के बुर्ज ख़लीफ़ा पर ‘पठान’ का ट्रेलर दिखाया गया। इस खास मौके पर शाहरुख खान भी वहां मौजूद रहे। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम फिल्म पठान में मुख्य किरदार प्ले कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के सामने आया है. जिसने आते ही हंगामा कर दिया है।



