AFC अंडर-20 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप (4-12 मार्च तक)के अंतर्गत झारखंड की कुल 07महिला फुटबॉलरों का चयन किया जिनमें गुमला से अष्टम उरांव एवं सुमति कुमारी का चयन किया गया है। गुमला जिला प्रशासन उनके इस चयन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं प्रतियोगिता मे सफलता हेतु शुभकामनाएं दी है। झारखंड के कुल 07 महिला फुटबालरों में अंजली, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू,सुनीता मुंडा, सुमति और अनीता शामिल हैं। भारतीय टीम में जगह बनाने और इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक ( साझा) देव शंकर दास, झारखंड फुटबॉल संघ के पदाधिकारी खेल प्रशिक्षकों और राज्य के खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



