मोंथा चक्रवात से प्रभावित झारखण्ड के किसान, कल कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर होगी चर्चा

0
Shilpi Neha Tirkey

झारखण्ड: मोंथा चक्रवात ने गोड्डा ज़िले के मेहनतकश किसानों की फसलों को भारी क्षति पहुँचाई है। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की जी से लगातार संपर्क में रहते हुए किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें उचित मुआवजा दिलाने को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई है।कल होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा, ताकि प्रभावित किसानों को त्वरित राहत मिल सके।

ग्रामीण विकास मंत्री ने ये भी कहा कि गोड्डा ज़िले में फसल क्षति का सटीक और पारदर्शी आकलन कराया जा रहा है। झारखंड सरकार किसानों के दुख-दर्द के प्रति संवेदनशील, प्रतिबद्ध और समर्पित है। उनकी मेहनत, उनका संघर्ष हमारी प्राथमिकता है।हम हर किसान के साथ खड़े हैं, और उन्हें हर संभव सहायता व राहत दिलाना हमारा कर्तव्य है।

बता दें कि झारखंड में मोंथा चक्रवात से किसानों के फसल नुकसान की सूचना के बाद शनिवार को कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने देवघर जिला , सारवां प्रखंड के जियाखारा पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव का जायजा लिया .कृषि मंत्री ने कहा है कि किसान अपने फसल नुकसान की जानकारी टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके दे सकते है . किसानों के फसल नुकसान का आकलन के बाद मुआवजा राशि का लाभ उन्हें दिया जाएगा .ये प्राकृतिक आपदा है जो किसी के नियंत्र में नहीं है , ना ही किसान इसे रोक सकते है और ना ही कोई सरकार . लेकिन राज्य की गठबंधन सरकार किसान के प्रति संवेदनशील और किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here