राँची: दिनांक 01.11.2025 को रात्रि लगभग 10:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को यूपी क्राइम ब्रांच से सूचना मिली कि ट्रक संख्या NL01AH-5510 में अवैध रूप से कफ सिरप (PHENSEDYL) लोड कर राँची जिले से बाहर बिक्री हेतु ले जाया जा रहा है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने एनएच-39 पर टांगरबसली मोड़ के पास चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोकने पर चालक ने बताया कि उसमें सड़ा हुआ चावल लदा है। जांच करने पर चावल की बोरियों के नीचे 134 बोरी बंद अवस्था में PHENSEDYL कफ सिरप पाया गया।
बरामदगी:
कुल 13400 बोतल PHENSEDYL-100 ML (Abbott Healthcare Pvt. Ltd. द्वारा निर्मित)
ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या NL01AH-5510
कफ सिरप के संबंध में चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
गिरफ्तार अभियुक्त:
नाम: वसीम निजाम शेख (उम्र 40 वर्ष)
पता: आई-ब्लॉक, जनता कॉलोनी, प्रेम नगर, दुबे चाल, जोगेश्वरी ईस्ट, मुंबई (महाराष्ट्र)




